
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।मंगलवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता मे सब मिशन आॅन एग्रीकल्चर एक्सटेशंन (आत्मा) गर्वेनिंग बोर्ड की बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार मे किया गया, बैठक मे मुख्य अतिथि के रुप मे माननीय सदर विधायक पंकज गुप्ता एवं बोर्ड के सम्मानित सदस्यो के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में उप कृषि निदेशक/सचिव आत्मा द्वारा गत वर्ष कराये गये कार्यो के विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि जनपद केे प्रगतिशील कृषको को प्रदेश के बाहर पं0 गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर मे कृषि मे आधुनिक तकनीकी की जानकारी हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया। कृषि उत्पादन मे वृद्धि लाने के उद्देश्य से कृषको मे प्रतियोगी भावना पैदा कर अपने कृषि क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 112 कृषको के विषय मे जानकारी देते हुये योजना मे प्रतिभाग किये जाने की प्रक्रिया के विषय मे जानकारी दी।
जनपद मे चालू वित्तीय वर्ष मे कृषि उत्थान हेतु संचालित की जा रही आत्मा योजना, राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण मिशन, मिलेट्स योजना, सब मिशन आन मैकेनाइजेशन योजना, इनसीटू योजना, नेशनल मिशन आन नेचुरल फार्मिंग मे कराये जा रहे कार्यमदो के विषय मे जानकारी देते हुये योजना के अवगत कराया कि योजना का प्रमुख उद्देश्य कृषको की क्षमता विकास, कृषि अनुसंधान संस्थान एवं कृषि विज्ञान केन्द्र मे प्रशिक्षण एवं भ्रमण कराकर कृषको को नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी तकनीकी के बारे मे जागरुक किया जायेगा। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबन्धक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, जिला विकास प्रबन्धक, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, निदेशक एफ0पी0ओ0 एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

