
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।450 ग्राम गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आज मंगलवार को उ0नि0 श्याम शंकर मिश्रा मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्त सचिन सैनी पुत्र स्व0 हौसिला प्रसाद सैनी उम्र 38 वर्ष नि0 सीताराम कालौनी थाना गंगाघाट उन्नाव उम्र करीब 38 वर्ष को 450 ग्राम अवैध गांजे के साथ पुराने गंगापुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 448/2025 धारा 08/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।



