
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।अपर जिलाधिकारी उन्नाव ने कहा समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को गंभीरता से लें अधिकारी,सकुशल शांति पूर्ण पारदर्शी शुचितापूर्ण नकल विहीन परीक्षा कराएं सम्पन्न,आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराये मंगलवार को पुलिस अधीक्षक उन्नाव दीपक भूकर की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 27 जुलाई 2025 को एक सत्र में आयोजित की जाने वाली समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा -2023 को सकुशल शांति पूर्ण पारदर्शी शुचितापूर्ण नकल विहीन सम्पन्न कराने को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ वैठक/ ब्रीफिंग की गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने परीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह परीक्षा पूर्वान्ह 09.30 बजे से प्रारम्भ होकर 12.30 बजे तक आयोजित होगी। कहा परीक्षा नकल विहीन पारदर्शी शुचितापूर्ण शांति पूर्ण सम्पन्न कराई जाए इसमे किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।
लापरवाह अधिकारियों को को किसी भी स्तर पर बख्सा नहीं जाएगा कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। कहा कि प्रत्येक अधिकारी और अन्तरिक्षक के पास आई कार्ड अवश्य रहेगा। कहा परीक्षा का जो समय निर्धारित है उसका विशेष ध्यान देकर कार्य करेंगे। कहा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट समय से अपने अपने केंद्र पर पहुचेंगे। कहा आयोग द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं उनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ।



