-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
नई दिल्ली, 22 जुलाई
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कल रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसे राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को प्रेषित कर दिया। अपने स्वास्थ्य कारणों से और डॉक्टरों की सलाह पर अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने के उद्देश्य से इस्तीफा दिया।
18 में 1951 को किठाना गांव झुंझुनू, राजस्थान में जन्मे जगदीप धनखड़ देश के 14 वें उपराष्ट्रपति थे। जुलाई 2019 से जुलाई 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे।
6 अगस्त 2022 को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जगदीप धनखड़ ने मार्गरेट अल्वा को कड़ी शिकस्त चुनाव में दी थी और 11 अगस्त 2022 को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
अभी उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक शेष था।



