
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में जनपद के विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विद्दुत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों से सम्बंधित बैठक आयोजित की गयी ।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्दुत विभाग द्वारा वर्तमान में चल रही विकास योजनाओं/कार्यों की समीक्षा गंभीरता से की गई जिसमें कराये जा रहे कार्यों को ससमय पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देषित किया गया । जिलाधिकारी विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण ससमय किये जाने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने व त्रुटिपूर्ण विद्युत बीजकों के ससमय निराकरण करने हेतु निर्देश दिया ।जिलाधिकारी ने मेसर्स पोलैरिस प्रा0लि0 के प्रतिनिधि से स्मार्ट मीटर लगाने जाने की अत्यन्त कम प्रगति(टारगेट 599477 के सापेक्ष माह जुलाई 2025 तक मात्र 40873 जो कि 10 प्रतिषत से भी कम है) से असन्तोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि योग्य कुषल कार्मिक की कमी को अविलम्ब पूरा करके दिये गये लक्ष्य को निर्धारित समय के अन्तर्गत ही प्रत्येक दषा में पूर्ण करें।



