
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।मंगलवार जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालकों के साथ पीसीपीएनडीटी समिति की बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जय राम सिंह ने जनपद में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण निरस्तीकरण निलंबन सहित अन्य बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कि ऐसी तकनीकों का जिनके कारण प्रसव पूर्व स्त्रीलिंग का भ्रूण बध हो सकता है इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। कहा कि जनपद के जो अल्ट्रासाउंड केंद्र अवैध/अपंजीकृत तरीके से संचालित हो रहे हैं उनपर अभियान चलाकर कार्यवाही करें इसमे कोई भी कोताही न हो यह सुनिश्चित करें। कहा जिस डॉक्टर की तैनाती जिस केंद्र में है वह पंजीकृत डॉक्टर ही केंद्रों पर कार्य करें यह सुनिश्चित हो । कहा केंद्रों पर डॉक्टर की उपस्थिति अनिवार्य होगी इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो । जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एक टीम गठित की जाए जो की अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण करे और रिपोर्ट प्रस्तुत करे। जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर डॉक्टर की लापरवाही को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कहा कि डॉक्टर का प्रत्येक वर्ष कार्य करने का शपथ पत्र अवश्य लिया जाए ।



