
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ल ने प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नव नियुक्त सह-संगठन मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव को बधाई देने वालों में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया और श्री श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की आशा व्यक्त की।
इस अवसर पर अध्यक्ष शुक्ल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रमोद श्रीवास्तव अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे और संगठन में नई ऊर्जा, गति और दिशा का संचार करेंगे।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी का संकल्प भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। इस उद्देश्य से संगठन गांव-गांव, शहर-शहर, मोहल्लों, जिलों और तहसीलों में गुरुकुल और संस्कारशालाओं की स्थापना के लिए कृतसंकल्पित है, जहाँ “शिक्षा से संस्कार” की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण की नींव रखी जाएगी।
प्रमोद श्रीवास्तव का संगठन के प्रति समर्पण और कार्यक्षमता पहले से ही प्रशंसनीय रही है। अब उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


