
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव के सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के कटरी पीपरखेड़ा स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।
इको क्लब के तहत बच्चों ने प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प।
“Our Power, Our Planet” थीम पर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने हरियाली, जल संरक्षण और स्वच्छता पर दिए संदेश।
स्लोगन लेखन में “जल है तो कल है” और “पेड़ लगाओ, प्रकृति बचाओ” गूंजा।
रोल प्ले के जरिए पेड़ों के महत्व और कटाई के नुकसान बताए गए।
बच्चों ने जन्मदिन पर पौधारोपण करने की अपील की।
शिक्षिका डॉ. रचना सिंह ने छोटे प्रयासों को बड़े बदलाव की कुंजी बताया।
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं व ग्रामीणों की रही मौजूदगी।
अंत में सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ।


