
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी उन्नाव शशांक द्वारा निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में कमी पाए जाने के कारण कुल पांच दुकानों के ऊपर कार्यवाही की गई। जिसमें मिथिलेश कुमार बीज भंडार अजगैन, राधा कृष्णा एग्री जंक्शन अजगैन, वासुदेव सीड एवं पेस्टिसाइड सोहरामऊ, शरद बीज भंडार एवं कीटनाशक केंद्र का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया तथा बुद्ध खाद भंडार जोगा सराय का लाइसेंस निरस्त किया गया। साथ ही जनपद के समस्त खाद एवं बीज विक्रेता के निर्देशित किया गया की अपनी दुकान पर स्टॉक रजिस्टर वितरण रजिस्टर कैश मेमो आदि रखें और संस्तुत मात्रा के हिसाब से ही पीओएस मशीन से ही उर्वरक का वितरण करना सुनिश्चित करे किसी प्रकार की अनियमित पाए जाने की स्थिति में संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


