
रेवतीपुर (गाजीपुर)। ताडीघाट एवं रामपुर में गुरूवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार के नेतृत्व में बाढ से बचाव के लिए पूर्व तैयारी के क्रम में चार घंटे माक अभ्यास किया गया।
जिसमें आपदा मित्र,स्थानीय प्रशासन,रेलवे,अग्निशमन पशुपालन आपूर्ति,राजस्व,स्वास्थ्य, शिक्षा सहित करीब कई विभागों के अधिकारियों, कर्मियों ने भाग लिया।इस दौरान माक अभ्यास का डेमो रिहर्सल किया गया।जिसमें कथित बाढ से प्रभावित करीब दर्जन भर लोगों,पशुओं का टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस दौरान सोनवल के समीप बाढ से डीटी ब्रांच के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर राहत आपदा,स्थानीय प्रशासन, रेलवे ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर ट्रैक सही कर ट्रेन परिचालन बहाल कराया।इस दौरान एसडीएम द्वय ज्योति चौरसिया एवं लोकेश कुमार ने बताया कि एक्साइज,ड्रील का डेमों प्रदर्शन कर लोगों को आश्वस्त किया गया कि राहत एवं बचाव दल बाढ को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है।
ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने व सावधानी बरतने का प्रशिक्षण दिया गया।ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ के दौरान कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से कैंम्प लगाया गया,जिसमें बाढ के दौरान व उसके बाद फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई।इस दौरान बाढ प्रभावित गाँव व परिवारों की सूची भी बनाई गई,और आपसी समन्वय हेतु मोबाइल नंम्बर की अंकित कराया गया।
इस अवसर पर रेलवे के एडीएसओ दानापुर सतीश कुमार सिंह, बीडीओ जमालुद्दीन खां,बीईओ अशोक कुमार गौतम,तहसीलदार रामनारायण वर्मा, प्रभारी सीडीपीओ अर्चना सिंह, संत कुमार गुप्ता,सचिव विनित राय,डाक्टर शैलेंद्र बिंद,पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर गौरव दिवेदी,एडीओ पंचायत शशि प्रकाश राय,अमीन संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह,विद्युत जेई आशीष कुमार,नायब तहसीलदार जितेंद्र, टीआई संजय कुमार,लेखपाल मुन्ना,बलिराम कृष्ण आदि मौजूद रहे


