
फतेहपुर। एक सप्ताह के अन्दर वन विभाग की जमीन से अवैध कब्जा न हटाने पर अतिक्रमण की कार्यवाही की जायेगी।
थाना हुसैनगंज के मिश्रामऊ में वन विभाग की करीब चालीस बीघे जमीन है।वन ब्लाक के गाटा संख्या 289 में कई साल पूर्व से गाँव के तमाम लोगों ने कब्जा करके अवैध निर्माण करा लिया था।बताते हैं कि डेढ़ साल पूर्व वन विभाग ने 45 लोगों को विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की नोटिस जारी किया था लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई थी।सभी नोटिस ठंडे बस्ते में दफन हो गई थी।अवैध कब्जा आज भी बरकरार है।
12 जून को वन विभाग के क्षेत्राधिकारी ने एक बार फिर आठ लोगों को नोटिस जारी किया है।नोटिस में एक सप्ताह के अंदर अवैध कब्जा न हटाने पर शनिवार को बुलडोजर से निर्माण हटाने की कार्यवाही की जायेगी।वन दरोगा अवधेश यादव ने बताया कि पूर्व में जारी नोटिस जारी नोटिस में कब्जा करने वाले 45 लोगों के खिलाफ न्यायालय में मामला विचाराधीन है।उन्होंने बताया कि उनके अलावा गांव के आठ लोग और वन विभाग की जमीन पर जुग्गी झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिया है।उनके खिलाफ नोटिस दी गई है जिसमें पुत्ती लाल,धर्म सिंह,विनोद,राम महेश,खेमराज,गोरेलाल,रज्जन तथा बाबूसिंह शामिल हैं।
बुधवार मामले में एक नया मोड़ आ गया जब गोरेलाल ने अवैध कब्जे की शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल से कर दिया।मंत्री के निर्देश पर डीएम ने वन विभाग को शनिवार तक वन विभाग की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने का सख्त आदेश जारी कर दिया।
देखना है कि डीएम के सख्त निर्देश के बाद अब वन विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाता है या एक बार फिर कानूनी दांव पेंच में फँसकर कब्जा बरकरार रहता है।


