
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव/हसनगंज:लखनऊ उन्नाव मार्ग पर बार्डर पर अमर शहीद वीरांगना उदा देवी पासी के नाम से स्मृति द्वार बनवाने की मांग करते हुए सुहेलदेव आर्मी मोहान विधानसभा अध्यक्ष सुर्जपाल पासी ने मोहनलाल गंज सांसद आर के चौधरी को प्रार्थना पत्र दिया।
जिसमें उन्होंने बताया कि
वीरांगना उदा देवी पासी प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए 36 अंग्रेजी सैनिकों को मार गिराया था।
वीरांगना उदा देवी पासी नारी शसक्तीकरण की प्रतिमूर्ति हैं।उन्होंने अकेले ही अंग्रेजों के साथ वीरता, शौर्य और साहस से लड़ाई लड़ी थी उससे अंग्रेजी हुकूमत हिल गया था।
उन्होंने लालपुर गोसा और मटरिया के बीच में स्मृति स्वागत द्वार बनवाने की मांग की।जिसपर मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी ने जल्दी ही स्वागत द्वार बनवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर धौरा के रंजीत रावत,अजीत कुमार,अमित रावत,दिनेश गौतम, आशू रावत आदि मौजूद रहे।



