
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। कोतवाली सदर थाना क्षेत्र में शेखपुर नरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रविवार रात को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में शंकरखेड़ा निवासी साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी मामूली रूप से घायल हुआ। घटना के दूसरे दिन मृतक की मां ने साथी युवक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से उनके बेटे को परेशान कर रहा था। शादी में ले जाने के बहाने उसने यह घटना अंजाम दी। कोतवाली सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक छा गया। थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि दुर्घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।



