जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा एक अभियुक्ता को 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 15.04.2025 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय उम्मीदों का शहर के पास से 01 किलो 100 ग्रा० अवैध गांजा के साथ अभियुक्ता मोनिका पुत्री राजकिशोर अवस्थी उम्र करीब 23 वर्ष निवासिनी कंचननगर छः खम्भा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 0289/25 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाह की गयी।