
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद संस्थापक व अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने पशुओ के लिए शुरु की पहल भीषण गर्मी के इस मौसम में प्यास और भूख सब को लगती है मनुष्य हो या जानवर इसी को ध्यान में रखते हुए आवरा बेसहारा गौ-वंश और बंदरो को प्रतिदिन गर्मियों में फल तरबूज खरबूजा इत्यादि दिए जाते हैं और साथ ही गुड के साथ कुछ औषधीय को मिलाकर गौ सेवकों ने एक शरबत जैसी चीज तैयार की है जो प्रति गाय को एक दिन में एक लीटर दी जाती है। जिससे उनके शरीर में ठंडक होती है और जो गर्मियों के रोगों को भी दूर करता है संस्था अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने कहा की शास्त्रों में बंदरो और गौ सेवा का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है और चैत्र के महीने में गायों की सेवा सबसे अधिक पूर्ण प्रदान करने वाली है निराश्रित गोवंश के लिए एक सुंदर बसेरा बन गया है जहां बूढी बीमार घायल व निराश्रित गोवंश की सेवा की जाती है गो माता की सेवा का कार्य सबसे उत्तम पुण्य माना गया है।

गो माता की सेवा करने का अवसर किस्मत वालों के नसीब में होता है। गाय हमारी माता है और यह हम सब का नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम उनकी सेवा में कोई कसर न छोड़ें गायों के खाने के लिए तरबूज की व्यवस्था की गई संस्था ने कई क्विंटल तरबूज कटवाकर गायों को खिलाया अंकित शुक्ला ने कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है इस समय पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान पशुओ का सहारा दे रही संस्था इस समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर चल रहा है अंकित शुक्ला ने बताया कि तरबूज गायों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है गर्मी में यह उनके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। तरबूज खिलाने से गायों को ठंडक मिलती है। यह पहल गर्मी के मौसम में गायों की देखभाल के लिए की गई अंकित शुक्ला द्वारा रात में बेसहारा लोगों को भरपेट भोजन देना और दिन में गाय कुत्ता बिल्ली बंदर आदि पशु पक्षी का ख्याल रखते है ऐसे कार्य से लोगो में चर्चा का विषय बना रहता है लोगो का कहना है की इस संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्य बहुत समाजिक लाभदायक साबित होते है अंकित शुक्ला ने अपील की सभी सक्षम लोगो से की भूख और प्यास सब को लगती है चाहे मनुष्य हो या जानवर सक्षम लोग अपने जन्मदिन वैवाहिक वर्षगाँठ पर जानवर की सेवा कर सकते है इस मौके पर अंकुश आदित्य अर्पित राहुल अरविंद अरुण अमन सिंह मोहित आदि लोग रहें
