
लखनऊ।। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती से राष्ट्रीय लोकदल सघन सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्षों, मण्डलों अध्यक्षों, तथा जिलाध्यक्षों को सदस्यता अभियान की शुरुआत के लिए दिशा निर्देश जारी किये जाएंगे।
14 अप्रैल को रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय जनपद शाहजहांपुर से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे तथा पार्टी से अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोड़ने का संकल्प लेंगे। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, झांसी, देवीपाटन, सहारनपुर, मेरठ, आगरा मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा अभियान में तेजी लाने के लिए सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति भी मण्डलवार की जायेगी।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।