
लखनऊ। अहमामऊ स्थित भुइयां बाबा मंदिर में पंचकुंडीय लक्ष्मी नारायण यज्ञ हवन का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ के आयोजक आचार्य नंदन पांडे एवं श्री सुबाष द्विवेदी हैं।
यज्ञ में मंत्रोच्चारण का कार्य आचार्य ज्ञानेंद्र शुक्ल (नैमिषारण्य), आचार्य रामजी पाठक, आचार्य आशुतोष तिवारी, आचार्य प्रभाकर शास्त्री, आचार्य प्रशांत शुक्ला, आचार्य अमन शास्त्री, आचार्य शिवम शास्त्री एवं आचार्य प्रदीप मिश्रा द्वारा संपन्न कराया जा रहा है।
इस यज्ञ का शुभारंभ दिनांक 7 मई 2024 को अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रज्वलन कर किया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान गिरिजा शरण सिंह, गोपाल शरण सिंह, रीना सिंह, मोहन एवं वैभव मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालु सहभागी हो रहे हैं।
प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पंचकुंडीय हवन यज्ञ, तथा सायंकाल 6:00 बजे से 9:00 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है, जो 12 मई 2024 तक चलेगा। कथा वाचन व्यास श्री नंदन शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है।
मुख्य यजमान जी.एस. सिंह ने बताया कि इस यज्ञ का उद्देश्य ईश्वर को प्रसन्न कर यह प्रार्थना करना है कि भारतवर्ष के सैनिकों को एवं प्रत्येक नागरिक को इतनी शक्ति मिले कि वे देश की रक्षा कर सकें और पाकिस्तान जैसे शत्रु देशों को मुंहतोड़ जवाब दें। साथ ही, ईश्वर की कृपा से भारतवर्ष में धन-धान्य, सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।