उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेराष्ट्रीयलखनऊहेल्थ

यूपी के 22 लाख राज्य कर्मचारियों को तोहफा , कैशलेस चिकित्सा योजना से 22 लाख कर्मचारियोंको मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा की सौगात दी। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से करीब 22 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। राज्य कर्मचारियों के अलावा, पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों को मिलाकर करीब 75 लाख लोग लाभान्वित होंगे।

वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोला कि इस योजना के शुभारंभ के साथ ही वर्षों पुरानी कर्मचारियों की मांग पूरी कर दी गई है। इससे पहले सेवारत और पेंशनर्स अपना उपचार नहीं करा पाते थे। ऐसे में बीमारी बढ़ जाती थी लेकिन सरकार ने प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप आयुष्मान का विस्तार शुरू किया। प्रदेश के अन्त्योदय कार्ड धारकों को भी योजना से जोड़ा। अब कर्मचारी भी योजना से जुड़ गए हैं। अब सरकारी और आयुष्मान में पंजीकृत लोगों को प्राइवेट अस्पताल में निशुल्क उपचार मिल सकेगा।

वही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी के अलावा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बजेश पाठक, राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह और बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

Siddhartha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button