
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जनपद के मोहान विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज में अमरेथा मोड पर एक मेडिकल स्टोर के पास 8 फरवरी शनिवार को कमलावती रिसर्च एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसमें मरीजों की निःशुल्क जांच कर दवाइयां निशुल्क दी जायेगी।जिसके लिए फाउंडेशन के सदस्यों ने नवाबगंज कस्बे सहित आसपास गांव में रैली निकालकर कैंप में आने किए जागरूक किया फाउंडेशन के सदस्य डॉक्टर आंचल वर्मा ने बताया कि निःशुल्क कैंप में नेत्र रोग ,डेंटल,हड्डी रोग,पेट रोग,शुगर ,मानसिक रोग के विशेषज्ञ रहेंगे।शिविर में जिन नेत्र रोगियों का पंजीकरण होगा उन मरीजों का आपरेशन भी निशुल्क किया जाएगा।तथा जिनका आपरेशन होगा उन मरीजों को लाने ,ले जाने की सुविधा,दवाई आदि संस्था द्वारा निःशुल्क दिया जायेगा।



