
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।सरोसी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालयों में बढ़ रही भ्रष्टाचार की कहानियाँ, इन विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील में हद से बाहर हो रहा भ्रष्टाचार , शिक्षक बता रहे विभागीय अधिकारियों की मिली भगत |
विकास खण्ड सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक की ग्राम पंचायत बुलन्दपुर बिधनू में स्थित कन्या प्रा . विद्यालय में बच्चों को पीने के लिए आने वाले दूध में घटतौली करते हुए चार लीटर की जगह मात्र दो लीटर आता है दूध बाकी दो लीटर मिलता है पानी और बांट दिया जाता है नन्हे मुन्ने बच्चों को | कितना बड़ा धोखा किया जा रहा है नौनिहालों संग | लेकिन किसी विभागीय अधिकारी के जांच न करने के कारण खुले आम चुनौती देते कन्या प्राथमिक विद्यालय बुलंदपुर बिधनू के प्रधान शिक्षक प्रभात रस्तोगी कि कुछ भी हम करें कोई भी कहीं भी शिकायत करे मेरा कुछ भी नहीं होने वाला | वहीं वहाँ तैनात रसोइया ने भी कबूला कि दो लीटर दूध में दो लीटर पानी मिलाया जाता है |जरूर यहाँ विभाग की मिलीभगत उजागर हो रही है | देखना है कि इस खबर का कोई असर होगा या अनदेखा करके नौनिहालो की जिंदगी के साथ ऐसे ही खिलवाड़ चलता रहेगा



