
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।। अलीगढ़ के सिविल लाइन के रहने वाले आतिफ मोहसिन रजा रिजवी ने हसनगंज तहसीदार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लखपेड़ा चौराहे के पास 17 बीघे जमीन है जिसका मुकदमा न्यायालय में होने के बावजूद लखनऊ निवासी अब्बास रिजवी,अंजार आदि ने जालसाजी कर जमीन बेच कर बैनामा करा दिया।
पीड़ित ने बताया कि मामला न्यायालय में वहोने के बावजूद तथ्यों को छिपाकर जालसाजी कर बैनामा कराया है जिसे निरस्त कर कार्यवाही की मांग की तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि मामले की जानकारी कर कार्यवाही की जाएगी।



