
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नावम। नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतीपुर में आयोजित कार्यक्रम निरंकारी संत समागम में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर ज्ञान और विचारों को सुना निरंकारी संत समागम सत्संग स्थल पर साधसंगत का आयोजन किया गया, जिसमें रामनाथ एडवोकेड ने सतगुरु के विचारों को साधसंगत के समक्ष रखा। वहीं जिला पंचायत सदस्य डाक्टर बी पी आनंद ने बताया कि निरंकारी मिशन को काफी तप त्याग से स्थापित किया गया है। यह मिशन विश्व बंधुत्व की भावना से प्रेरित होकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है। गुरु ही ब्रह्म ज्ञान और भक्ति का दान अपने भक्तों के लिए करते हैं। गुरु ही ब्रह्म है, गुरु ही विष्णु और महेश का रूप होता है।
मीरा,कबीर,तुलसीदास और अनेकों संतों ने सदगुरु से ही ब्रह्म ज्ञान पाया और मोक्ष को प्राप्त हुए।सतगुरु इस दुनिया को खुशहाल करने, मानव को मानव से जोड़ता है। इसीलिए निरंकारी सतगुरु कहते हैं धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं।इस अवसर पर प्रमुख रूप से महात्मा राजू निगम महात्मा भगवानदीन सुशील कुमार दयाराम अचल मास्टर दिलीप दिल्ली से डाक्टर अमित फरहादपुर से छेदीलाल हसनगंज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।