
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।मियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की माह जनवरी 2025 की मासिक समीक्षा बैठक खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में बीईओ मनींद्र कुमार के द्वारा विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न बैठकों को गुणवत्तापूर्ण कराए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समुदाय के साथ एक अच्छा समन्वय बनाकर ही हम शिक्षा का प्रचार प्रसार कर सकते है जिससे समाज के हर एक कोने तक शिक्षा की पहुंच हो सके।इसके अतिरिक्त आगामी सत्र परीक्षाओं के साथ साथ फरवरी माह में प्रस्तावित निपुण आंकलन की तैयारियों, कंपोजिट ग्रांट के नियमानुसार उपभोग एवं स्मार्ट क्लास के प्रभावी संचालन पर भी बीईओ के द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में मौजूद एआरपी अमित वर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में शिक्षक संदर्शिकाओं और अन्य शिक्षण सामग्रियों का प्रत्येक शिक्षक द्वारा दैनिक शिक्षण में शत प्रतिशत प्रयोग किया जाना है। एआरपी बबिता त्रिवेदी के द्वारा निपुण लक्ष्यों एवं अंग्रेजी शिक्षण के सरलतम तरीकों पर चर्चा की गई। नव चयनित ए आरपी अभिषेक शुक्ल एवं धर्मेंद्र यादव के द्वारा शिक्षक डायरी के महत्व,प्रिंट रिच मटेरियल, गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के साथ छात्र उपस्थिति बढ़ाए जाने हेतु अपने अनुभव साझा किए गए।बैठक में अन्य विभागीय कार्यों में यू डायस के अंतर्गत अपार आईडी, डीबीटी में खाता सीडेड की स्थिति, बालवाटिका संचालन,जर्जर भवन की सूचना, नवीन आधार पंजीकरण,दीक्षा एप के नियमित प्रयोग, निपुण लक्ष्य एप नियमित रूप से छात्र आंकलन इत्यादि की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में शिक्षक चक्र सुदर्शन, शिव कुमार तिवारी,शिव दर्शन,अरविंद सिंह , सचिन सिंह,अचल गौर, रिषभ दीक्षित सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


