
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।दिनांक 19.01.2025 को थाना फतेहपुर चौरासी पर मु0अ0सं0 21/2025 धारा 140(3),70(1),115(2) BNS पंजीकृत किया गया था। दिनांक 28.01.2025 को उ0नि0 कृष्णेन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त महेन्द्र कुमार पुत्र नन्हकू निवासी ग्राम चिरन्जूपुरवा मजरा जाजामऊ थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र करीब 20 वर्ष को ग्राम जाजामऊ विकास भवन के पास से गिरफ्तार किया गया।


