
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। जिला जज आवास के निकट सत्यनारायण विमल, विद्या देवी, अनिल विमल, पल्लवी विमल, दक्ष विमल, समृद्धि विमल व परिवार ने श्री लक्ष्मी नारायण भगवान और हनुमान जी का पूजन अर्चन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया। सुमधुर भजनों के मध्य कई हज़ार श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद चखा।
सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, रेड क्रॉस उप सभापति डॉ मनीष सिंह सेंगर, करोवन प्रधान आशा देवी, युवा समाजसेवी राहुल अग्निहोत्री, पंकज मिश्रा, रामजी तिवारी, वरिष्ठ पत्रकारों अरुण अवस्थी व रवींद्र सिंह, पूर्व सभासद राहुल कश्यप, समाजसेवी दीपक चौधरी, अभिषेक शुक्ला आदि ने भगवान लक्ष्मीनारायण, हनुमान जी को पुष्पांजलि अर्पित कर विमल परिवार के साथ स्वयं श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसाद वितरित किया दोपहर एक बजे शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। आशीष विमल, निखिल विमल, सौरभ विमल, गोपी, अभिषेक विमल आदि ने सेवाकार्य में योगदान दिया।



