
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।। भारतीय जनता पार्टी ने 15 फरवरी से 15 मार्च तक चलने वाले ‘अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान’ के माध्यम से पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी। बता दे कि भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के अनुसार, इस एक महीने के अभियान में पार्टी कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक गांव, कस्बे और मोहल्ले में जाएंगे। वे न केवल अटल जी की विचारधारा और जीवन के प्रेरक प्रसंगों को साझा करेंगे, बल्कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराएंगे। अभियान का मुख्य फोकस जनसंपर्क को मजबूत करने पर है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे। उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही सरकार की विकास परियोजनाओं और जनहित योजनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे। पार्टी इस अभियान के माध्यम से संगठनात्मक विस्तार पर भी ध्यान देगी। भाजपा की विचारधारा से जुड़ने के इच्छुक लोगों को पार्टी में शामिल किया जाएगा। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। अभियान की सफलता के लिए जिले के हर मंडल और बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति श्रद्धांजलि है। बल्कि एक ऐसा प्रयास है। जो पार्टी और जनता के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएगा। भाजपा का यह अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान जिले में पार्टी को और मजबूत करने के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे।।