उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट

सचिन पांडे

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में बिहारी मन्नी पुरम मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात बदमाश एक घर में घुस गए। उन्होंने चाकू और तमंचे के बल पर घर में मौजूद महिलाओं से जेवरात लूट लिया। धमकाते हुए कहा की शोर मचाया तो जान से मार देंगे। लूटपाट करने के बाद दोनों भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची गंगा घाट पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। बता दे की मोहल्ला बिहारी मन्नी पुरम का रहने वाला उमेश त्रिपाठी पूर्व में एक निजी बस परिवहन में मैनेजर था। शुक्रवार की दोपहर वह किसी काम से घर से बाहर निकले थे।

करीब 12:30 बजे के आसपास पीछे के दरवाजे से दो बदमाश घर में घुस गए। घर में मौजूद पत्नी शशि त्रिपाठी, भाभी माया देवी जो की काफी वृद्ध है। शशि त्रिपाठी के एक बदमाश ने गले में चाकू लगा दिया। उनके पास मौजूद जेवरात कान के बाला, दो अंगूठी, पायल लूट लिया। इस दौरान माया देवी ने आवाज लगाने का प्रयास किया, तो दूसरे बदमाश में उनके सिर पर तमंचा लगा दिया। कहा कि यदि किसी को कुछ भी बताने की कोशिश की तो जान से मार देंगे। डरी सहमी महिलाओं ने कुछ नहीं बोला। उसके बाद दोनों बदमाश पीछे के दरवाजे से भाग निकले। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी उमेश त्रिपाठी को हुई। घर पहुंचने के बाद सूचना गंगा घाट कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने पुलिस टीम के साथ पीड़ित से पूछताछ की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ा जाएगा। लेकिन दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि जिले के अलग अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button