
फतेहपुर।। जनपद में लापता युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप।रविवार सुबह एक नाबालिग किशोरी के शव बाईपास के किनारे बरामद होने से हड़कंप मच गया।युवती की हत्या करके शव को यहाँ फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
आपको बताते चलें जनपद के जाफराबाद बाईपास किनारे रविवार सुबह 15 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया।लोग कयास लगा रहे हैं कि युवती के साथ दुष्कर्म करके उसकी ईंट से कुचल कर हत्या करके शव यहाँ फेंक दिया गया है।शनिवार शाम 4 बजे से युवती लापता थी।परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसका कोई पता नही चला।उसके बाबा ने बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद जब पता नही चला तो देर रात थाने में सूचना दी गयी थीं।युवती का शव मिलने के बाद घर वालो का रो रो कर बुरा हाल है।कुछ वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है।
शव मिलने की सूचना के बाद एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा फोरेंसिंक और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रहे है। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हत्या का कारण जानने के लिए पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सारे पहलू की जांच करने में जुटी हुई है