
थाना प्रभारी अरविन्द कुमार राणा की कार्रवाई से अपराधी क्षेत्र छोड़ने पर हुए मजबूर,
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपराधियों की धर पकड़ में राजधानी लखनऊ (दक्षिणी) क्षेत्र में, थाना बिजनौर पुलिस को वादी गुड्डू निवासी ग्राम माती थाना बिजनौर अपने गांव के ही रहने वाले, रामगोपाल की दुकान के सामने सो रहे थे कि रात में वादी का मोबाइल सोते समय अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था, वादी गुड्डू तथा उसी रात वादी के गांव के सरजू प्रसाद, निवासी उपरोक्त के घर से दो मोबाइल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था, थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया, मुखबिर की सूचना पर चोरी करने वाले अभियुक्तों एक विनोद कुमार निवासी ग्राम माती थाना बिजनौर लखनऊ, दूसरा ललित गौतम निवासी ग्राम माटी थाना बिजनौर जनपद लखनऊ को किसान पथ माती अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया, कब्जे से दो मोबाइल चोरी के बरामद किया गया, इसी क्रम में (दक्षिणी) डीसीपी, द्वारा दिशा-निर्देश पर गठित की पुलिस टीम लगातार अपराधियों को धर पकड़ कर रही है। जिसमें आज थाना बिजनौर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राणा के नेतृत्व में आरोपीयों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है,



