
कैसरबाग थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस के हाथ लगी
बड़ी सफलता प्राप्त,
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कैसरबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने 3 शातिर चोरी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो शहर में काफी समय से सूचना प्राप्त हो रही थी, अभियुक्तगण बंद मकानो में रेकी कर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे, मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया,
पकड़ा गया आरोपी 1 करन वर्मा निवासी 9/10 आश्रयहीन कॉलोनी चुन्नीखेड़ा थाना पारा लखनऊ,2 सुशील सोनी निवासी माटन टोला निकट चतुर्भुजी मंदिर थाना गोसाईगंज लखनऊ, 3 मोहम्मद आजम उर्फ रानू निवासी 2/104, ला मार्टिनियर पुरवा थाना गौतमपल्ली लखनऊ, जिनके कब्जे से पीले धातु सफेद धातु व 8870 रुपए नगद व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि अरविंद कुमार चौकी प्रभारी मकबूलगंज,उ0नि प्रशांत कुमार हल्का प्रभारी सब्जीमंडी,उ0नि सावंत कुमार हल्का प्रभारी सुंदरबाग, थाना कैसरबाग,पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा गया है,



