उत्तर प्रदेशजौनपुरताज़ा खबरे

बीजेपी नेता मनोज सिंह के सरकारी गनर ने खुद को मारी गोली,अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

जौनपुर।।थाना क्षेत्र बरसठी के गांव बबुरी में  रविवार सुबह बीजेपी नेता मनोज सिंह के गनर रत्नेश प्रजापति ने खुद को गोली मार की आत्महत्या। गोली की आवाज सुनते ही मनोज सिंह की उनकी सुरक्षा में तैनात दूसरा गनर  रजत पांडे व कुक अवनीश शुक्ला ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा व अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी लिया। घटना के वक्त भाजपा नेता फार्म हाउस पर मौजूद नहीं थे।

मनोज सिंह के भाई रिंकू सिंह ने बताया कि सिपाही ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस गंभीर घटना के पीछे क्या कारण है। पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मनोज सिंह को भाजपा ने 2020 में मल्हनी में उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा था। जहां पर सपा के लकी यादव ने उनको हराकर विधायक बने थे। उससे पहले उनकी पत्नी बरसठी की ब्लॉक प्रमुख थीं। मनोज सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र संघ का चुनाव लड़कर किया था।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button