शिवम शर्मा
उन्नाव।।थाना मांखी पुलिस द्वारा आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 11.07.2024 को वादी सिद्धन पुत्र धम्मा पासी नि० ग्राम मत्तू खेडा मजरा रहीमाबाद थाना आसीवन जिला उन्नाव द्वारा तहरीर के आधार पर थाना मांखी द्वारा मु0अ0सं0- 205/24 धारा-103(1) BNS अभियुक्तगण- 1. मनोज (दामाद) पुत्र चन्द्रप्रकाश 2. समधी चन्द्रप्रकाश पुत्र भीखा 3. दामाद का चाचा शिवप्रकाश पुत्र भीखा 4. दामाद की चाची शिवप्रकाश की पत्नी नि० ग्राम झाडा आपमऊ मजरा पुरवा थाना मांखी जिला उन्नाव पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना के आधार पर धारा 103(1) BNS का अपराध होना नहीं पाया गया तथा धारा 108 BNS का अपराध होना पाया गया जिससे धारा 103 (1) BNS की घटोत्तरी व धारा 108 BNS की बढोत्तरी की गयी।
दिनांक 12.07.2024 को थानाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा माय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्तगण- 1. मनोज (दामाद) पुत्र चन्द्रप्रकाश 2. समधी चन्द्रप्रकाश पुत्र भीखा नि० आपमऊ थाना माखी उन्नाव को थाना मांखी पुलिस द्वारा टेनई नगर पुल के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



