
देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।नवाबगंज ब्लाक परिसर में पंचायती राज के साथ मिलकर साहस संस्था द्वारा चलाई जा रही ठोस कचरा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया सीनियर प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर अमर प्रीत कोर ने बताया साहस संस्था लखनऊ उन्नाव में लगभग 80 ग्राम पंचायत में स्वक्षता सृजन कार्यक्रम के तहत कचरा प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित कर टीम व जन सहयोग द्वारा गिला कचरा सुखा कचरा प्रबंधन कार्यक्रम कर स्वक्षता अभियान शुरू कर दिया गया है कार्यक्रम साहस संस्था को वित्तीय सहायता एचडीएफसी बैंक से प्राप्त है। देवलोक ने साहस संस्था के आशा खेड़ा व कुशुम्भी व जैतीपुर ग्राम पंचायत के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया।वहीं एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दिन ग्राम प्रधान व सचिव सदस्य का प्रशिक्षण कार्यक्रम रहा तो दूसरे दिन एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आशा बहू आंगनवाड़ी स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने ग्रामीण स्वक्षता सृजन पर विशेष बातें प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बताई वहीं साहस संस्था के परियोजना प्रबंधक अमम चंदेल प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर दिलीप दांगी अमर एवं साहस टीम उन्नाव सामिल रही।



