
उन्नाव।उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज द्वारा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा की उपस्थिति में तहसील सदर, उन्नाव में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसामान्य की समस्याएं/शिकायतें सुनीं गयीं।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर, उन्नाव में सीडीओ द्वारा राजस्व विभाग की 41, पुलिस विभाग की 14, विकास विभाग की 07 सहित अन्य विभागों की 10 शिकायतों/समस्याओं का अनुश्रवण किया गया। इस अवसर पर कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर सीडीओ द्वारा शिकायतों से संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं, ताकि शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। शिकायत का निस्तारण करने से पूर्व शिकायतकर्ता से सम्पर्क जरूर स्थापित किया जाए। अधिकारी गण जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ समारोह का आयोजन सदर तहसील उन्नाव में किया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा द्वारा शपथ दिलाई गई इसके उपरांत हस्ताक्षर कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, ईवीएम वीवीपीएटी एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कैंप लगाकर लोगों को शासन की योजनाओं से अवगत कराया गया साथ ही सीडीओ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 10 लाभार्थियों को गैस चूल्हा एवं सिलेंडर वितरित किए गए।
इस मौके पर सीएमओ डा0 सत्य प्रकाश, पीडी कमलेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी डा0 नीलम सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, जिला मत्स्य अधिकारी बी0के0 दुबे, जिला पूर्ति अधिकारी राज बहादुर, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्र, उप संभागीय वन अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, जिला प्रोबशन अधिकारी क्षमानाथ राय, उप जिलाधिकारी सदर नम्रता सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर विजय आनंद, तहसीलदार सदर अभिराज चैधरी, नायब तहसीलदार सदर अमृतलाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व स्थानीय कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।



