
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर टीकवामऊ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़े जनसैलाब मे काफी उत्साह नजर आया वहीं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ देने का काम कर रही है।जिस किसी पात्र व्यक्ति को कोई समस्या है हमेशा ब्लाक में आप सब की सेवा के लिए उपस्थित रहता हूं। वहीं दुर्गेश तिवारी (आशु ) ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि महिलाओं के सम्मान में सरकार आपके साथ है बालिकाओं के जन्म से लेकर विवाह तक योजनाओं का लाभ दे रही है इस अवसर पर प्रमुख रूप से एडीओ महिला श्री मती मोनिका सिंह ग्राम विकास अधिकारी सुरेन्द्र कनौजिया ग्राम विकास अधिकारी कविता गौतम ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार ग्राम प्रधान सुनीता देवी प्रधान प्रतिनिधि संकेत रावत सतीश रावत महेश मिश्रा धनश्याम मिश्रा गंगा राम रावत भगौती प्रसाद मिश्रा राम शंकर रावत सूरजभान अमर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



