लखनऊ

कांग्रेस और नैतिक पार्टी की संयुक्त प्रेस वार्ता – नैतिक पार्टी कांग्रेस की साथी पार्टी, ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ को हमारा पूर्ण समर्थन है : चंद्र भूषण पाण्डेय


27 जनवरी 2024 से शुरू होगा ‘गांव सरकार, ग्राम देवता अभियान’, नैतिक पार्टी ने की घोषणा

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। संविधान द्वारा स्थापित ग्राम पंचायत को संपूर्ण अधिकार दिलाकर गांव सरकार स्थापित करने के उद्देश्य से नैतिक पार्टी 27 जनवरी 2024 से ‘गांव सरकार, ग्राम देवता अभियान’ शुरुआत करने जा रही है। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पाण्डेय प्रेस क्लब में अयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों का भी ऐलान किया।
प्रेस वार्ता में चंद्र भूषण पाण्डेय ने बताया कि नैतिक पार्टी कांग्रेस की साथी पार्टी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में चलाई जा रही “यूपी जोड़ो यात्रा” को पूर्ण समर्थन देती है। इस यात्रा में नैतिक पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी भाग ले रहे है।
चंद्र भूषण पाण्डेय ने बताया कि ‘गांव सरकार, ग्राम देवता अभियान’ के अंतर्गत गांव वालों को बताया जायेगा कि गांव के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे मोदी मॉडल ‘सांसद आदर्श गांव’ एक फेल मॉडल है। यह विकास मॉडल गांव की हत्या कर रहा है और गांव को लूट रहा है।
इस अभियान के दौरान हम लोग सांसदों द्वारा गोद लिए गांव जायेंगे और गांव वालों के सामने यही सवाल रखेंगे कि संविधान द्वारा प्रदत्त 29 विभागों में किस विभाग के लिए कितना कार्य हुआ है ताकि मोदी मॉडल गांव विकास की सच्चाई देश के सामने आ सके।
इस दौरान नैतिक पार्टी के दो नव नियुक्त पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। इंदू भूषण पाण्डेय, एनटीपीसी पूर्व शासकीय निदेशक एवं उप्र सरकार के विद्युत नियामक आयोग के सदस्य को नैतिक पार्टी के प्रकोष्ठ ‘सामाजिक सेवा व सामाजिक एकता’ का राष्ट्रीय चेयरमैन तथा भदोही के जेपी दूबे को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान नैतिक पार्टी के अध्यक्ष चंद्र भूषण पाण्डेय के साथ पार्टी के पदाधिकारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button