
लखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप टेस्ट ऑफ इंडिया (दया का घर) द्वारा कानपुर रोड स्थित पिकैडली होटल के पास उत्सव गेस्ट हाउस में क्रिसमस धूमधाम रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया गया। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट ऑफ इंडिया के बिशप डा० आर.सी शेत ने बताया कानपुर रोड पिकैडली होटल के पास उत्सव गेस्ट हाउस में मनाए गए क्रिसमस के अवसर पर बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए ईशु मसीह के जीवन पर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश व देश तथा विश्व के मानव के कल्याण के लिए शांति प्रार्थना भी की गयी।



