
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा कूटरचित शपथ पत्र व आधार कार्ड प्रस्तुत कर एससी/एसटी आयोग को गुमराह करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
वीरेन्द्र कुमार धानुक पुत्र विजय कुमार धानुक नि0 15/103 पोनी रोड गली न0 03 शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 39 वर्ष के विरुद्ध एससी/एसटी आयोग में कूटरचित शपथ पत्र व आधार कार्ड देकर आयोग को गुमराह करने के संबन्ध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0स0 899/2023 धारा 420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया तथा आज दिनांक 06.11.2023 को उ0नि0 राजेश कुमार दीक्षित मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार धानुक पुत्र विजय कुमार धानुक नि0 15/103 पोनी रोड गली न0 03 शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 39 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

