
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई के नेतृत्व में दिव्यांग जनों ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और दिव्यांग जनों को दी जाने वाली सुविधाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
जिला अध्यक्ष आरती बाजपेई ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों स्वागत किया।आरती बाजपेई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही दिव्यांगजनों की सच्ची हितैषी है।सदस्यता ग्रहण करने वालों में विकलांग पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तन्मय श्रीवास्तव,सचिन द्विवेदी,सुनीता धानुक,शाश्वत बाजपाई, अरविंद सोनी,चांदनी कश्यप,राकेश पांडेय,रामजी तिवारी,विनोद शर्मा आदि । इस दौरान कार्यक्रम में आशीष त्रिपाठी, कृष्णपाल सिंह यादव,दिनेश शुक्ल,ओमकांत पांडेय,यूसुफ फारूखी,विश्वास निगम आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।


