
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में
तहसील बीघापुर उन्नाव
प्रतिभा सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 बीघापुर मय हमराह व थाना बिहार पुलिस स्टाफ के साथ तहसील बीघापुर अंतर्गत मुनऊ खेड़ा मोड़ पर मुखबिर ख़ास की सूचना पर एकबारगी दबिश देते हुए लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 01अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता-
1.रामेश्वरी पत्नी परमेश्वर ग्राम अकवारा थाना बिहार।
को गिरफ्तार करते हुए आबकारी
अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
अन्य कार्यवाही में थाना बिहार पुलिस स्टाफ के साथ तहसील बीघापुर अंतर्गत ग्राम-सुमेरपुर हाता में मुखबिर ख़ास की सूचना पर एकबारगी दबिश देते हुए लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 01अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार अभियुक्ता-
1.राजकुमारी पत्नी सुल्ली ग्राम सुमेरपुर हाता, थाना बिहार।
को गिरफ्तार करते हुए आबकारी
अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
तहसील सफीपुर उन्नाव
पी. पी.टंडन आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 सफीपुर मय हमराह संदिग्ध ग्राम ददलाह थाना सफीपुर में एक बारगी दबिश दी गयी दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 50 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया 01अभियोग पंजीकृत किया गया।
तहसील हसनगंज उन्नाव
कुमार गौरव सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 हसनगंज मय हमराह संदिग्ध ग्राम आदमपुर बरेठी थाना सोहरामऊ में एक बारगी दबिश दी गयी दबिश के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए एक अभियोग पंजीकृत किया गया।
तहसील बांगरमऊ उन्नाव
राजलक्ष्मी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 6 बांगरमऊ मय हमराह संदिग्ध ग्राम बेल्थरा थाना बेहटा मुजावर में एक बारगी दबिश दी गयी दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए दो अभियोग पंजीकृत किए गए।
तहसील पुरवा उन्नाव
आबकारी पुरवा व थाना मौरावा की संयुक्त टीम द्वारा तहसील पुरवा के अंतर्गत संदिग्ध ग्राम-असरेन्दा व हड़हरा,कुटीखेड़ा बाजार मे मुखबिर ख़ास की सूचना पर एकबारगी दबिश देते हुए 170 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 01अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया व लगभग-600 किग्रा लहन महुआ एवं 02 भट्ठी मौके पर नष्ट किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- महादेव पुत्र स्वर्गीय गंगादीन निवासी -दृगपालगंज थाना मौरावां उन्नाव को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।


