फतेहपुर।।जनपद के धाता क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिराथू रोड स्थित अपने निजी आवास से आकाश केसरवानी नामक व्यक्ति खुलेआम गांजा बेचने का कार्य कर रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों का कारोबार जारी है, जिससे युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से गांजा माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगी तो क्षेत्र का माहौल और अधिक खराब हो सकता है।
धाता मे तो वही कहावत लागू होती है ज़ब सईया भइले कोतवाल तो डर कहे का
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

