
उन्नाव।उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा की उपस्थिति में तहसील सदर उन्नाव में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसामान्य की समस्याएं/शिकायतें सुनीं गयीं।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर उन्नाव, में डीएम द्वारा राजस्व विभाग की 44, पुलिस विभाग की 16, विकास विभाग की 06, पूर्ति विभाग की 05, विद्युत विभाग की 02 सहित अन्य विभागों की 11 शिकायतों/समस्याओं का अनुश्रवण किया गया। इस अवसर पर कुल 84 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर डीएम द्वारा शिकायतों से संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं, ताकि शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। शिकायत का निस्तारण करने से पूर्व शिकायतकर्ता से सम्पर्क जरूर स्थापित किया जाए। अधिकारी गण जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर पीडी कमलेश कुमार, डीडीएजी मुकुल तिवारी, सीवीओ डा0 अनिल पाण्डेय, समाज कल्याण अधिकारी ड0 नीलम सिंह, डीपीआरओ नीरिश साहू, डीपीओ राकेश मिश्रा, एलडीएम सुनील वर्मा, एसडीएम सदर नमृता सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व स्थानीय कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।


