
उन्नाव।।देवारा कला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का डीएम ने किया निरीक्षण।
80 एमएलडी क्षमता वाले प्लांट की कार्यप्रणाली परखी गई।
जल शोधन प्रक्रिया और मशीनों की स्थिति का लिया जायजा।
पानी के पीएच मान और आर्सेनिक जांच के दिए निर्देश।
बीओडी, सीओडी समेत अशुद्ध पदार्थों की होगी नियमित जांच।
नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता।
नवीन तकनीक से प्लांट संचालन के लिए डीपीआर तैयार होगी।
अनुभवी एजेंसी से प्लांट संचालन कराने के निर्देश।
बारिश से पहले हाई क्षमता जनरेटर प्रस्ताव भेजने के आदेश।
लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई।

