
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।सफीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छूही निवासी राहुल ने आज एसपी के दरबार में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पिता सुंदरलाल पुत्र अगंनू जो की बृध्द है और मानसिक रूप से रोगी हैं ऐसी हालत में उसके फूफा कमलेश व बुआ रामरती ग्राम बिल्सी थाना माखी की रहने वाली है इन लोगों ने मेरे पिता को जबरदस्ती अपने घर पर बंधक बनाकर रखा है और मेरे पिता सुंदरलाल की खेती है जो कि वह धीरे-धीरे बेची जा रही है और पैसों का बंदर बांट कर रहे हैं हमारे फूफा कमलेश और बुआ रामरति और जब मैं उनको लेने के लिए जाता हूं तो वह लोग यह बता देते हैं कि यह बीमार है हम नहीं जाने देंगे और कहते हैं कि तुम बार-बार अगर आओगे तो हम तुमको जान से मरवा देंगे जान से मारने की धमकी मिलने के बाद तुरंत राहुल थाना सफीपुर में तहरीर दी जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई एक पिता के लिए बेटा दर-दर ठोकरे खा रहा है। सिर्फ जायदाद के चक्कर में बेटे को पिता से नहीं मिलने दिया जा रहा है ।


