
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।नवाबगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतीपुर में नगर विकास राज्य मंत्री के प्रतिनिधि राजन साहू भारतीय तेलिक साहू राठौर महा सभा के जिला अध्यक्ष कमलेश राठौर युवा अध्यक्ष कपिल साहू पहुंचे जहां उन्होंने अपने समाज के लोगों को जागरूक किया राज्य मंत्री के प्रतिनिधि राजन साहू ने कहा की समाज के लोगों को जागरूक होना जरूरी है अगर हम एक नही हुए तो हमारे समाज के लोगों को किसी दुसरे के सामने हाथ फैलाने होंगे जन जाग्रति अधिकार यात्रा को सफल बना कर हम चाहते हैं कि हमारे समाज को हम सब के बीच से विधायक और सांसद मंत्री हों अगर हमारे समाज को सत्ता में आना है तो उसे एकजुट होना जरूरी है । यात्रा 1नवम्बर 2023 को उन्नाव पहुंचेगी।इस यात्रा को सफल बनाने में हर व्यक्ति को सच्चे मन से समाज में भागीदारी दिखानी होगी इस अवसर पर साहू राठौर समाज से विमल साहू मलांव शिवम साहू तेजा विनोद साहू अयोध्या साहू बाल जी साहू श्री कान्त साहू उमेश राठौर गुड्डू साहू सुशील साहू अनिल साहू शिवम साहू चल्लू सहित दर्जनों साहू राठौर समाज के लोग उपस्थित होकर जन जाग्रति अधिकार यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।


