
संवाददाता इरफान कुरैशी,
थाना प्रभारी श्रीकांत राय अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी से करते हुए नजर आ रहे,
लखनऊ की दुबग्गा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन चोरी की दो वारदातों का मात्र 48 घंटों के भीतर खुलासा किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मछली मंडी रोड के पास से शब्बू आलम नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जो मूल रूप से हरदोई का निवासी है।
अभियुक्त के पास से शोएब मिर्ज़ा और मोहम्मद सरताज की चोरी हुई दो एक्टिवा स्कूटी (UP 32 KD 8994 और UP 32 KD 9759) बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।




