
देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव।शारदीय नवरात्र के अवसर पर जनपद में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 19.10.2023 को माया राय पुलिस उपाधीक्षक बीघापुर, प्रशान्त द्विवेदी थानाध्यक्ष थाना अचलगंज, उपनिरीक्षक लक्ष कुमार शुक्ला, आo प्रवीण चौरसिया, म0आ0 निधि सिंह, मoआo सोनी द्वारा थाना अचलगंज क्षेत्रान्तर्गत सन् राइज इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नॉलॉजी एण्ड मैनेजमेण्ट में शिक्षिकाओं तथा छात्राओं को महिला सशक्तिकरण हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गई तथा विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर्स वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस सहायता नंबर 112, चाइल्डलाइन नंबर 1098 आदि के विषय मे जानकारी दी गयी तथा पूर्ण जानकारी से संबन्धित टेंपलेट वितरित किये गये एवं वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग पर बरती जाने वाली सावधानियों के संबन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन शिक्षिका राधा शर्मा व मनु मिश्रा जी द्वारा किया गया ।


