
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के में प्रधान की दबंगई का मामला सामने आया है। प्रधान को नही है प्रशासन का डर। अपने आप को समझ बैठा है सरकार। विकलांग पीड़ित परिवार की घूरा डालने की जमीन पर किया कब्जा। मना करने पर की मारपीट।
मामला थाना क्षेत्र के गांव कोरारी कलां में पीड़ित राजेश तिवारी पुत्र स्व निरंजन तिवारी की घूरा डालने की जमीन का है।
पीड़ित राजेश तिवारी गुरुवार को अपने निजी कार्य से गांव के बाहर गया था। ग्राम प्रधान पीड़ित परिवार से चुनावी रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश को मानते हुये ग्राम प्रधान पने पीड़ित के घूरा डालने की जगह पर ट्रांसफार्मर रखवाने के लिये चबूतरा बनवा रहे हैं। जब राजेश को पता चला तब उसने ट्रांसफार्मर रखने का विरोध किया।

इस पर प्रधान सुरेश व उसके पुत्र ने विकलांग पीड़ित व उसके परिवार के साथ मारपीट की व धमकी दी कि तुम्हारी इस जगह को कब्जा कर लेंगे जो करना है कर लो हमे किसी का नही है डर। पीड़ित राजेश एक विकलांग व्यक्ति है और गरीब है जिसका ग्राम प्रधान अपनी दबंगई का फायदा उठा रहे है।
कुछ दिन पूर्व प्रधान पुत्र ने सफाई कर्मचारी के साथ भी की थी मारपीट-कोरारी कलां के प्रधान की दबंगई इतनी चरम पर है की साफ- सफाई करने के मामले में प्रधान पुत्र ने सफाईकर्मी से कहना जरूरी न समझ कर उसने सीधे सफाईकर्मी के साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना सफाईकर्मी ने थाने में भी दर्ज कराई थी।


