उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन

सचिन पाण्डेय

उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी आशीष त्रिपाठी,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव, प्रवक्ता राजीव रत्न राजवंशी, पूर्व शहर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शुक्ला उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी
आशीष त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस से 26 नवंबर संविधान दिवस तक प्रदेश के सभी जनपदों में स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते नारे के साथ दलित गौरव संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में आप सभी मीडिया साथियों के साथ बात कर आम जनमानस में कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की जानकारी साझा करना।।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में दलित समाज से आने वाले डॉक्टर,इंजीनियर,अधिवक्ता शिक्षक, प्रधान,बी.डी.सी,जिला पंचायत सदस्य, पूर्व सदस्यों जैसे गणमान्य लोगों के माध्यम से एवं स्वयं उनके द्वारा दलित अधिकार पत्र भरवाया जाएगा।
कार्यक्रम के तृतीय चरण में प्रत्येक विधानसभा में पूर्व प्रत्याशी एवं ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा अपने विधानसभा के दलित बाहुल्य गांवों में 10 रात्रि चौपालों का आयोजन किया जाना है, जिसमें प्रदेश स्तरीय व जिला स्तरीय नेता मौजूद रहेंगे।
शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा ने बताया कि चौथे चरण में चौपाल पूर्ण होते ही लोकसभा स्तर पर बैठक एवं कोर ग्रुप का गठन एवं कोर ग्रुप के गठन के पश्चात प्रदेश के 18 मंडलों में पदयात्रा निकाली जाएगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान अनुराग सिंह महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी,अगमदेव सिंह महामंत्री शहर कांग्रेस कमेटी, वैभव शुक्ला,शहर अध्यक्ष आउटरीच विभाग,पंकज गुप्ता शहर अध्यक्ष आर.टी.आई.विभाग आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button