रिपोर्ट – अमित कुमार शुक्ला।
लखनऊ – भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी ताज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष/पूर्व पार्षद अजय अवस्थी बंटी ने बताया कि मिल रोड स्थित भूसा मंडी चौराहे पर मिल रोड एवरेडी व्यापार मंडल एवं मालवीय नगर मोतीझील उद्योग व्यापार मंडल, ऐशबाग रोड व्यापार मंडल, बुलाकी अड्डा क्षेत्र के व्यापारियों के एवं इन क्षेत्रों में रहने वाले संभ्रांत नागरिकों के साथ पुलिस प्रशासन की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ, भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने किया। उक्त बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता उपस्थित हुए। पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रभारी निरीक्षक महोदय बाजार खाला, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक महोदया बाज़ार खाला, चौकी इंचार्ज महोदय मिल एरिया, चौकी इंचार्ज महोदय ऐशबाग, चौकी इंचार्ज महोदय गुलजार नगर उपस्थित रहे। बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए अजय त्रिपाठी मुन्ना ने पुलिस प्रशासन के उपस्थित अधिकारियों से यह मांग की कि इस क्षेत्र में अपना कारोबार व्यापार करने वाले चाहे उद्योगपती हो, व्यापारी हो या कोई भी आम जनता हो उसके साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। थाने चौकी में उनकी जायज समस्याओं का समाधान होना चाहिए। क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के नाम एवं फोन नंबर की सूची थाने और चौकी पर होनी चाहिए और उन सभी लोगों के साथ प्रत्येक माह थाने और चौकी पर बैठक भी होनी चाहिए।
बैठक में अपनी बात रखते हुए रितेश गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल की बैठक में आने के लिए आप सभी लोगों का हम अपने और अपने संगठन की तरफ से आभार व्यक्त करते हैं। और प्रशासन के हर अच्छे काम में व्यापार मंडल सहयोग करेगा इसका भरोसा भी दिलाते हैं बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष/मिल रोड एवरेडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष/पूर्व पार्षद अजय अवस्थी बंटी ने क्षेत्रीय पुलिस के अधिकारियों के द्वारा मिल रोड, भूसा मंडी, एवरेडी मालवीय नगर, मोतीझील क्षेत्र में कारोबार करने वाले व्यापारियों के गाड़ियों का जो लगातार चालान किया गया है उसका मुद्दा भी उठाया और भविष्य में क्षेत्रीय व्यापारियों के गाड़ियों का चालान ना किया जाए इसके लिए उपस्थित पुलिस के सम्मानित अधिकारियों से अनुरोध किया।
बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित उद्यमी व्यापारी सहित आम जनता से यह आवाहन किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को ठीक रखने में प्रशासन का सहयोग करें। कहीं पर भी कोई गलत कार्य में लिप्त हो तो उसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दें ।उत्तर प्रदेश की पुलिस हर तरह से उद्यमी व्यापारी सहित आम जनता के साथ है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक महोदय ने बैठक में उपस्थित उद्यमी व्यापारी सहित आम जनता से अपने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों सहित अपने-अपने घरों पर सी.सी.टी.वी.लगाने की अपील करते हुए कहा की सी.सी.टी.वी कैमरा लगा होने से क्षेत्र में या आपके घर के सामने आने वाले असामाजिक तत्व की पहचान की जा सकती है और उसके आधार पर सख्त कार्यवाही की जा सकती है। प्रभारी निरीक्षक महोदय बाज़ार खला ने यह भी कहा की उद्यमी व्यापारी सहित हमारे थाना क्षेत्र रहने आम जानता का कोई भी व्यक्ति हो अपनी जायज़ समस्या के समाधान लिए किसी भी वक्त हमारे थाने आ सकता है और हमसे मिल सकता है उद्यमी व्यापारी देश एवम् प्रदेश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है इनको सम्मान देना इनका काम करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मिल रोड एवरेडी व्यापार मंडल के महामंत्री बी.पी. सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभु नाथ बौद्ध, सतीश शर्मा ,रिंकू त्रिपाठी, राजकुमार राठौर, उदयचंद विश्वकर्मा, कमल किशोर त्रिपाठी, सुशील रुहेला कल्लू, धूम सिंह, सरोज राज डूबे, रामू मिश्रा, जगत नारायण सिंह, सत्यमान पांडे, देवेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, राज यादव, राकेश अलमारी, अनिल लोधी, संतराम चौरसिया, सुधीर भाई, असहद भाई, रामखेलावन यादव, अनुराग गुप्ता, मनोज कश्यप, राजा राजपूत, वरुण शर्मा, मोहित यादव, मालवीय नगर मोतीझील व्यापार मंडल के प्रभारी महेश उपाध्याय, राजू राजपूत, अमित श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव, संजय अवस्थी, सहित बड़ी संख्या में उद्यमी व्यापारी एवम आम जनता उपस्थित थे।


